अफ़्ग़ानिस्तान

Article on other languages:

del.icio.us del.icio.us
Digg Digg
Furl Furl
Reddit Reddit
Rojo Rojo
Add to OnlyWire


دولت اسلامی افغانستان
दौलत-ए-इस्लामी-ये-अफ़ग़ानिस्तान
(विस्तार में) (Full size)
image:LocationAfghanistan.png
भाषाएँ: पश्तो ~30%,
फारसी (डारी) ~६०%
राजधानी:
 - जनसंख्या:
 - अक्षांस-रेखांस:
काबुल
१,४२४,४०० (१९८८)
३४°३०'N, ६९°१०'E
प्रमुख नेता: हमीद कर्ज़ाई, Transitional President
देश प्रमुख:  
क्षेत्रफल:
 - कुल:
 - % जल:
४० वाँ स्थान
६४७,५०० वर्ग किलोमीटर
0%
लैंड लाक्ड सीमायें:
तटीय सीमा:
5,529 km
कोई नहीं
जनसँख्या:
 - कुल:
 - घनत्व:
३८ वाँ स्थान
28,717,213 (२००२)
४३/किलोमीटर
आज़ादी: ईरानसे
१७४७
राष्ट्रीय दिवस: १९ अगस्त
धर्म: सुन्नी इस्लाम 74%
शिया इस्लाम 25%
मुद्रा: [[अफ़गानी (Af)]] = 100 पुल
समय क्षेत्र: UTC+4:30
राष्ट्रीय गीत: सोउन्द-ए-म

।- । इंटरनेट डोमेन: || .af

Calling Code: 93
साँचा:Ed







अफ़ग़ानिस्तान या अफ़ग़ान इस्लामिक गणराज्य जंबूद्वीप(एशिया) का एक देश है । यह दक्षिणी मध्य एशिया में अवस्थित देश है जो चारो ओर से जमीन से घिरा हुआ है । प्रायः इसकी गिनती मध्य एशिया के देशों में होती है पर देश में लगातार चल रहे संघर्षों ने इसे कभी मध्य पूर्व तो कभी दक्षिण एशिया से जोड़ दिया है । इसके पूर्व में पाकिस्तान, उत्तर पूर्व में कश्मीर तथा चीन, उत्तर में ताजिकिस्तान, कज़ाकस्तान तथा तुर्कमेनिस्तान तथा पश्चिम में ईरान है ।

अफ़ग़ानिस्तान कई सम्राटों, आक्रमणकारियों तथा विजेताओं की कर्मभूमि रहा है । इनमें सिकन्दर,फारसी शासक दारा प्रथम, तुर्क,मुगल शासक बाबर, मुहम्मद गौरी, नादिर शाह इत्यादि के नाम प्रमुख हैं । ब्रिटिश सेनाओं ने भी कई बार अफ्गानिस्तान पर आक्रमण किया । वर्तमान में अमेरिका द्वारा तालेबान पर आक्रमण किये जाने के बाद नैटो(NATO) की सेनाएं वहां बनी हुई हैं ।

अफ़ग़ानिस्तान के प्रमुख नगर हैं - राजधानी काबुल, कांधार

अनुक्रम

नाम

अफ़ग़ानिस्तान का नाम अफ़ग़ान और स्तान से मिलकर बना है जिसका शाब्दिक अर्थ है अफ़गानों की भूमि । स्तान इस क्षेत्र के कई देशों के नाम में है जैसे - पाकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, कज़ाख़स्तान, हिन्दुस्तान इत्यादि जिसका अर्थ है भूमि या देश ।अफ़ग़ान का अर्थ यहां के सबसे अधिक वसित नस्ल (पश्तून) को कहते है ।

इतिहास

मध्यकाल में कई अफ़ग़ान शासकों ने दिल्ली की सत्ता पर अधिकार किया या करने का प्रयत्न किया जिनमें लोदी वंश का नाम प्रमुख है । इसके अलावा भी कई मुस्लिम आक्रमणकारियोंं ने अफगान शाहों की मदत से हिन्दुस्तान पर आक्रमण किया था जिसमें बाबर, नादिर शाह तथा अहमद शाह अब्दाली शामिल है । अफ़गानिस्तान के कुछ क्षेत्र दिल्ली सल्तनत के अंग थे ।

आधुनिक काल

उन्नीसवीं सदी में आंग्ल-अफ़ग़ान युद्धों के कारण अफ़्ग़ानिस्तान का काफी हिस्सा ब्रिटिश इंडिया के अधीन हो गया जिसके बाद अफगानिस्तान में यूरोपीय प्रभाव बढ़ता गया । १९१९ में अफ्गानिस्तान ने विदेशी ताकतों से एक बार फिर स्वतंत्रता पाई । आधुनिक काल में १९३३-१९७३ के बाच का काल अफ्गानिस्तान का सबसे अधिक व्यवस्थित काल रहा जब ज़ाहिर शाह का शासन था । पर पहले उसके जीजा तथा बाद में कम्युनिस्ट पार्टी के सत्तापलट के कारण देश में फिर से अस्थिरता आ गई । सोवियत सेना ने कम्युनिस्ट पार्टी के यहयोग के लिए देश में कदम रखा और मुजाहिदीन ने सोवियत सेनाओं के खिलाफ युद्ध झेड़ दिया और बाद में अमेरिका तथा पाकिस्तान के सहयोग से सोवियतों को वापस जाना पड़ा । ११ सितम्बर २००१ के हमले में मुजाहिदीन के सहयोग होने की खबर के बाद अमेरिका ने देश के अधिकांश हिस्से पर सत्तारुढ़ मुजाहिदीन(तालेबान), जिसको कभी अमेरिका ने सोवियत सेनाओं के खिलाफ लड़ने में हथियारों से सहयोग दिया था, के खिलाफ युद्ध झेड़ दिया ।

वर्तमान

वर्तमान में (फरवरी २००७) देश में नैटो(NATO) की सेनाएं बनी हैं और देश में लोकतांत्रिक सरकार का शासन है । हंलांकि तालेबान ने फिर से कुछ क्षेत्रों पर अधिपत्य जमा लिया है, अमरीका का कहना है कि तालेबान को पाकिस्तानी जमीन पर फलने-फूलने दिया जा रहा है ।

प्रशासनिक विभाग

अफ़ग़ानिस्तान में कुल ३४ प्रशासनिक विभाग हैं । इनके नाम हैं -

  1. बदख़्शान
  2. बदगीश
  3. बाग़लान
  4. बाल्क़
  5. बमयन
  6. दायकुंडी
  7. फ़राह
  8. फ़रयब
  9. ग़ज़नी
  10. ग़ोर
  11. हेलमंद
  12. हेरात
  13. ज़ोजान
  14. क़ाबुल
  15. कांदहार (कांधार)
  16. क़पिसा
  17. ख़ोस्त
  18. कोनार
  19. कुन्दूज
  20. लगमान
  21. लोगर
  22. नांगरहर
  23. निमरूज़
  24. नूरेस्तान
  25. ओरुज़्ग़ान
  26. पक़्तिया
  27. पक़्तिका
  28. पंजशिर
  29. परवान
  30. समंगान
  31. सरे पोल
  32. तक़ार
  33. वारदाक़
  34. ज़बोल

यह भी देखिए

This article is from Wikipedia. All text is available under the terms of the GNU Free Documentation License.