ब्रास़ील (ब्राज़ील) (en:Brazil) दक्षिणी अमरीका महाद्वीप में स्थित एक देश है । ये अपने महाद्वीप का सबसे बड़ा देश है । इसकी मुख्य भाषा है पुर्तगाली भाषा । ब्राज़ील की जनसंख्या दक्षिणी अमरीका में सबसे ज्यादा है। जनसंखअया एवम् क्षएत्रफल दोनो की दृष्टि से यह विशअव का पाँचवा बड़ा देश है । यह मध्य दक्षिणी अमरीका से लेकर अटलांटिक महासागर तक फैला हुआ है ।
यहाँ की अमेजन नदी, नील नदी के साथ विश्व की सबसे बड़ी नदी है । इसका डेल्टा क्षेत्र अत्यंत उष्ण तथा आर्द्र क्षेत्र है जो एक विषुवतीय प्रदेश है । इस क्षेत्र में जन्तुओं और वनस्पतियों की अतिविविध जातियाँ वास करती हैं ।
इतिहास
सन् 1500 के बाद यहाँ उपनिवेश बनने आरंभ हुए ।यह पुर्तगाल का उपनिवेश था ।
विभाग
ब्राज़ील के 28 केन्द्रीय राज्य तथा एक केन्द्रीय जिला है -