यूरोप

Article on other languages:

del.icio.us del.icio.us
Digg Digg
Furl Furl
Reddit Reddit
Rojo Rojo
Add to OnlyWire
यूरोप

युरोप (en:Europe युरप < यूनानी एउरोपै) हमारी पृथ्वी पर स्थित एक महाद्वीप है जो एशिया से पूरी तरह जुड़ा हुआ है। यूरोप और एशिया ख़ुद ही यूरेशिया के खण्ड हैं, और दोनो में अन्तर सिर्फ़ सांस्कृतिक और एतिहासिक है, भौगोलिक नहीं। ऑस्ट्रेलिया/अंटार्कटिका के बाद जनसंख्या और क्षेत्रफल में यूरोप ही दुनिया का सबसे छोटा महाद्वीप है। पुरातन काल में यूरोप यूनानी और रोमन साम्राज्य का पालना रहा है। मध्य काल में इसीने ईसाइयत का पोषण किया। आज ज़्यादातर यूरोपीय देशों के लोग दुनिया के सबसे ऊँचे जीवनस्तर का आनन्द लेते हैं।

नोट करें कि ब्रिटेन, आयरलैंड और आइस्लैंड देश द्वीप होते हुए भी यूरोप में आते हैं। पर ग्रीनलैंड उत्तरी अमरीका का हिस्सा है। रूस सांस्कृतिक दृष्टिकोण से यूरोप में ही माना जाता है, हालाँकि सारा साइबेरिया एशिया का हिस्सा है।

यूरोप का इतिहास

मुख्य लेख: यूरोप का इतिहास

यूरोप में मानव ईसापूर्व 35,000 के आसपास आया । ग्रीक (यूनानी) तथा लातिनी (रोम) राज्यों की स्थापना प्रथम सहस्त्राब्दी के पूर्वार्ध में हुई । इन दोनों संस्कृतियों ने आधुनिक य़ूरोप की संस्कृति को बहुत प्रभावित किया है । ईसापूर्व 480 के आसपास य़ूनान पर फ़ारसियों का आक्रमण हुआ जिसमें यवनों को बहुधा पीछे हटना पड़ा । 330 ईसापूर्व में सिकन्दर ने फारसी साम्राज्य को जीत लिया । सन् 27 ईसापूर्व में रोमन गणतंत्र समाप्त हो गया और रोमन साम्राज्य की स्थापना हुई । सन् 313 में कांस्टेंटाइन ने ईसाई धर्म को स्वीकार कर लिया और यह धर्म रोमन साम्राज्य का राजधर्म बन गया । पाँचवीं सदी तक आते आते रोमन साम्राज्य कमजोर हो चला और पूर्वी रोमन साम्राज्य पंद्रहवीं सदी तक इस्तांबुल में बना रहा । इस दौरान पूर्वी रोमन साम्राज्यों को अरबों के आक्रमण का सामना करना पड़ा जिसमें उन्हें अपने प्रदेश अरबों को देने पड़े ।

सन् 1453 में इस्तांबुल के पतन के बाद यूरोप में नए जनमानस का विकास हुआ जो धार्मिक बंधनों से उपर उठना चाहता था । इस घटना को पुनर्जागरण (फ़्रेंच में रेनेसाँ) कहते हैं । पुनर्जागरण ने लोगों को पारम्परिक विचारों को त्याग व्यावहारिक तथा वैज्ञानिक तथ्यों पर विश्वास करने पर जोर दिया । इस काल में भारत तथा अमेरिका जैसे देशों के समुद्री मार्ग की खोज हुई । सोलहवीं सदी में पुर्तगाली तथा डच नाविक दुनिया के देशों के सामुद्रिक रास्तों पर वर्चस्व बनाए हुए थे । इसी समय पश्चिमी य़ूरोप में औद्योगिक क्रांति का सूत्रपात हो गया था । सांस्कृतिक रूप से भी य़ूरोप बहुत आगे बढ़ चुका था । साहित्य तथा कला के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हुई थी । छपाई की खोज के बाद पुस्तकों से ज्ञानसंचार त्वरित गति से बढ़ गया था ।

सन् 1789 में फ्रांस की राज्यक्रांति हुई जिसने पूरे यूरोप को प्रभावित किया । इसमें व्यक्तिगत स्वतंत्रता, जनभागीदारी तथा उदारता को बल मिला था । रूसी साम्राज्य धीरे धीरे विस्तृत होने लगा था । पर इसका विस्तार मुख्यतः एशिया में अपने दक्षिण की तरफ़ हो रहा था । इस समय ब्रिटेन तथा फ्रांस अपने नौसेना की तकनीकी प्रगति के कारण डचो तथा पुर्तगालियों से आगे निकल गए । पुर्तगाल पर स्पेन का अधिकार हो गया और पुर्तगाली उपनिवेशों को अंग्रेजों तथा फ्रांसिसियों ने अधिकार कर लिया । रूसी सर्फराज्य का पतन 1861 में हुआ । बाल्कन के प्रदेश उस्मानी साम्राज्य (ऑटोमन) से स्वतंत्र होते गए । 1918 तथा 1945 में दो विश्व युद्ध हुए । दोनों में जर्मनी की पराजय हुई । इसके बाद विश्व शीतयुद्ध के दौर से गुजरा । अमेरिका तथा रूस दो महाशक्ति बनकर उभरे । प्रायः पूर्वी य़ूरोप के देश रूस के साथ रहे जबकि पश्चिमी य़ूरोप के देश अमेरिका के । जर्मनी का विभाजन हो गया ।

सन् 1959 में रूस ने अपने कॉस्मोनॉट यूरी गगरिन को अंतरिक्ष में भेजा । 1969 में अमेरिका ने सफलतापूर्वक मानव को चन्द्रमा की सतह तक पहुँचाने का दावा किया । हथियारों की होड़ बढ़ती गई और अंततः अमेरिका आगे निकल गया । 1989 में जर्मनी का एकीकरण हुआ । 1991 में सोवियत संघ का विघटन हो गया । रूस सबसे बड़ा परवर्ती राज्य बना । सन् 2007 में यूरोपीय संघ की स्थापना हुई ।

यह भी देखें

भूगोलीय टिप्पणी: (1) अर्ध भाग एशिया में; (2) पूर्णरूपेण एशिया किन्तु सामाजिक एवं राजनैतिक रूप से यूरोप से सम्बद्ध


This article is from Wikipedia. All text is available under the terms of the GNU Free Documentation License.