विश्व स्वास्थ्य संगठन का ध्वज
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) विश्व के देशों के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर आपसी सहयोग एवं मानक विकसित करने की संस्था है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के १९३ सदस्य देश तथा दो संबद्ध सदस्य हैं। यह संयुक्त राष्ट्र संघ की एक अनुषांगिक इकाई है। इस संस्था की स्थापना ७ अप्रैल १९४८ को की गयी थी। इसका उद्देश्य संसार के लोगो के स्वास्थ्य का स्तर ऊँचा करना है। डब्ल्यूएचओ का मुख्यालय स्विटजरलैंड के जेनेवा शहर में स्थित है। इसकी वर्तमान निदेशक हांगकांग की डॉ० मार्गरेट चान हैं, जिन्होंने सन ९ नवंबर २००६ को अपना पदभार ग्रहण किया। [१]
भारत भी विश्व स्वास्थ्य संगठन का एक सदस्य देश है और इसका भारतीय मुख्यालय भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित है।
संदर्भ
[१]
बाह्य कड़ियां
विश्व स्वास्थ्य संगठन
|